ये हैं आपके जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा के प्रेक्षक

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

ये हैं आपके जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा के प्रेक्षक

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु नामित सामान्य प्रेक्षक का आगमन जनपद में हो गया है। लोकसभा 73-जौनपुर हेतु नामित प्रेक्षक सी0बी0 बलात लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस लाइन बाजार जौनपुर के कक्ष यमूना में रुके हैं जिनका मोबाइल नंबर 9235900189 है और लाइजनिंग ऑफिसर विपिन गिरी हैं जिनका मोबाइल नंबर 9616911961 है। प्रेक्षक से प्रातः 9 बजे से 10 बजे के मध्य निर्वाचन सम्बन्धी विषय पर संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह लोकसभा 74-मछलीशहर हेतु नामित प्रेक्षक के0 लीलाबैथी लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस लाइन बाजार जौनपुर के कक्ष सरस्वती में ठहरी हुई हैं जिनका मोबाइल नम्बर 9235928224 है। प्रेक्षक से प्रातः 8 से 9 बजे के मध्य निर्वाचन सम्बन्धी विषय पर संपर्क किया जा सकता है जिनके लाइजनिंग ऑफिसर अमरदेव कुशवाहा हैं जिनका मोबाइल नंबर 9415973764 है। पुलिस प्रेक्षक देबव्रत दास हैं जिनके लाइजनिंग ऑफिसर राम प्रवेश कुशवाहा हैं जिनका मोबाइल नंबर 9450618799 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *