
पटरी पार करते समय युवक की ट्रेन से कटकर मौत
Alok Verma Jaunpur:
जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ वाया सुल्तानपुर रेलखंड पर बक्शा थाना क्षेत्र के उटरूखुर्द गांव में गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उक्त गांव निवासी 26 वर्षीय सोनू गौतम करीब साढ़े नौ बजे घर से रेलवे लाइन पार कर शौच के लिए गया था। लौटते समय पटरी पार कर रहा था। एक पटरी पर ट्रेन आती दिखी तो वह दूसरी पटरी पर चला गया। उस पर भी उसी समय ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर एसएसआइ सुरेश कुमार सिंह सहयोगी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।