ब्यूरो,
प्रेमानंद जी महाराज के खिलाफ चल रही है साजिश
कैलीकुंज में जब रसिक दुलारी ने कथित सुसाइड किया, प्रेमानंद जी महाराज वहां महीनों से नही है. पुलिस कई दिनों में यह नही बता सकी कि रसिक दुलारी की बैकग्राउन्ड स्टोरी क्या है? पुलिस ने सुसाइड के सीसीटीवी फुटेज तो सूत्रों के जरिये सार्वजनिक किये लेकिन यह नही बताया कि शिष्यों में किस बात को लेकर विवाद है और प्रेमानंद महाराज का कैलीकुंज त्यागने का कारण क्या है.
16 साल के अनुज चौधरी 3 महीने से गायब है. घरवाले बता रहे है कि प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने आया था. परिवारवालों की अनुमति के बिना दीक्षा देने का नियम नही है, यह आश्रम ने बताया. फिर 3 महीने से परिवारवाले कहां थे? क्यों पता नही किया कि घर का नाबालिग बेटा कहां गायब हो गया.
ठीक ऐसी ही कहानी नोयडा की विभा सिंह (35) की है. वह 15 अगस्त से गायब है. परिवार कह रहा है कि प्रेमानंद जी के आश्रम गयी थी. विभासिंह के गायब होने में प्रेमानंद जी का आश्रम एक पड़ाव हो सकता है लेकिन क्या वहां “बरमूडा ट्राइगल” है जो एक बार वहां जाता है और फिर खो जाता है. परिवार और पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें खोजे.
वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी लाल जी के मंदिर में देश-दुनियां से लोग आते है. कुछ गुम भी होते होगें. क्या कभी किसी ने बिहारी जी पर यह आरोप लगाया? नही ना. तो फिर हर घटना के लिए प्रेमानंद जी महाराज आखिर कैसे गुनाहगार हो गये. हर घटना में उनका और उनके आश्रम का नाम डाला जा रहा है.
संतों की किरदार वैसे ही आशाराम और रामरहीम और ना जाने कितने ठगों ने दूषित कर रखी है. ऐसी विचारधारा से बचना चाहिए. जब सबको ही एक गंदगी में सान दोगे तो कल को मन की शांति ढूढने निकलोगे तो कोई भा सहारा नही देगा.