ब्यूरो,
रेलवे ने आय बढ़ाने और कंपनियों को ब्रांड प्रचार का अवसर देने के लिए प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्म के नामकरण अधिकार निजी कंपनियों को देने की योजना शुरू की
रेलवे ने आय बढ़ाने और कंपनियों को ब्रांड प्रचार का अवसर देने के लिए प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्म के नामकरण अधिकार निजी कंपनियों को देने की योजना शुरू की है। उत्तर रेलवे के प्रयागराज संगम, वाराणसी कैंट, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ सिटी, अंबाला, सहारनपुर और जम्मूतवी जैसे प्रमुख स्टेशन इस योजना में शामिल हैं।
नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14, 15 और 16 के नामकरण अधिकार एक फुटवियर कंपनी को दिए गए हैं। अब उद्घोषणा में कंपनी के नाम के साथ प्लेटफॉर्म संख्या भी बताई जाएगी। रेलवे के अनुसार, इससे राजस्व बढ़ेगा और प्राप्त आय का उपयोग यात्री सुविधाओं तथा आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने में किया जाएगा।