हड़ताल की वजह से रविवार को खुले रहेंगे सभी बैंक

ब्यूरो,

 हड़ताल की वजह से रविवार को खुले रहेंगे सभी बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को रविवार 27 सितंबर को पूरी तरह चालू रखने की अनुमति दे दी है. ये जानकारी वित्त मंत्रालय की तरफ से दी गई है. वैसे तो शनिवार और रविवार (26-27 सितंबर) को बैंक बंद थे, लेकिन बैंक हड़ताल की वजह से रविवार को बैंक खुले रखने को मंजूरी दी गई है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर के बीच तीन दिन तक देशभर में बैंक हड़ताल की घोषणा की है (Banks Open Sunday September 27).

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक सर्कुलर में बताया गया है कि सरकार ने लोगों की बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया है. इस दौरान बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा. सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार 27 सितं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *