दुबई के किंग मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद का 76 साल की उम्र में निधन

ब्यूरो,

दुबई के किंग मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद का 76 साल की उम्र में निधन

दुबई के किंग मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। शेख अहमद के निधन के बाद दुबई में 10 दिन का शोक घोषित किया गया है। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेख अहमद के निधन पर दुख प्रकट किया है।बता दें कि कि दुबई के शाही परिवार में शेख अहमद बिन राशिद का रोल बेहद अहम था। वे दुबई में पब्लिक सिक्योरिटी विभाग के उप अध्यक्ष और दुबई पुलिस के डिप्टी चीफ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा सेना के क्षेत्र में भी शेख अहमद का अहम रोल रहा। उन्होंने ब्रिटेन की रॉयल मिलिट्री एकेडमी सैंडहर्स्ट से पढ़ाई पूरी की और दुबई के सेंट्रल मिलिट्री रीजन में सम्मिलत हुए। आगे जाकर उन्होंने इसकी कमान भी संभाली।दुबई के शेख के भाई के निधन पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भी शोक व्यक्त किया। वहीं, दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने चाचा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *