स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हजरतगंज स्थित जीपीओ पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आयुष इंटर्न डॉक्टरों पर पुलिस बल प्रयोग का मामला आया सामने

ब्यूरो,

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हजरतगंज स्थित जीपीओ पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आयुष इंटर्न डॉक्टरों पर पुलिस बल प्रयोग का मामला आया सामने

लखनऊ। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हजरतगंज स्थित जीपीओ पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आयुष इंटर्न डॉक्टरों पर पुलिस बल प्रयोग का मामला सामने आया है।

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हजरतगंज स्थित जीपीओ पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आयुष इंटर्न डॉक्टरों पर पुलिस बल प्रयोग का मामला सामने आया है।

डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, उन्हें मौके से घसीटा और कई डॉक्टरों को जबरन हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों और युवा डॉक्टरों में भारी रोष व्याप्त हो गया है।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने लगातार उनकी अनदेखी की। उनका दावा है कि जीपीओ पर आयोजित प्रदर्शन पूरी तरह अनुशासित था, इसके बावजूद पुलिस ने बर्बरतापूर्वक बल प्रयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *