चक्रवात अर्नब का खतरा! 23-24 सितंबर को ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश, कई राज्यों में असर

ब्यूरो,

चक्रवात अर्नब का खतरा! 23-24 सितंबर को ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश, कई राज्यों में असर

– दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के मजबूत होने से संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि, अभी इसके चक्रवात में बदलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

– सिस्टम के 22 सितंबर तक डिप्रेशन और इसके बाद डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।

– 23 सितंबर तक इसके दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों के करीब पहुंचने का अनुमान है।

– संभावित चक्रवात बनने पर इसका नाम ‘अर्नब’ रखा जाएगा, यह नाम बांग्लादेश ने सुझाया है।

– ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में 23-24 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।

– दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र के तटों पर 55-65 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं।

– ओडिशा में कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

– दक्षिण छत्तीसगढ़ में 24 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।

– छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में 23-25 सितंबर तथा विदर्भ में 24-25 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

– पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में भी सिस्टम का असर बारिश के रूप में दिखाई दे सकता है।

– फिलहाल IMD के अनुसार इसे सीधे किसी निश्चित स्थान पर ‘लैंडफॉल’ करने वाला चक्रवात मानना जल्दबाजी होगी; इसकी दिशा और तीव्रता पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *