ब्यूरो,
नेपाल के लिए 10 टन मानवीय सहायता लेकर भारत की तीसरी उड़ान रवाना
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि नेपाल के लिए 10 टन मानवीय सहायता लेकर भारत की तीसरी उड़ान रवाना हुई. इसमें पोर्टेबल जनरेटर, खाद्य पैकेट, वाटर प्यूरीफिकेशन टैबलेट और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं. साथ ही 11 सदस्यीय डॉक्टर, पैरामेडिक्स और सुरंग बचाव विशेषज्ञों की टीम भी भेजी गई है.