योगी की सख्ती कानपुर के मेयर पर भारी पड़ी

ब्यूरो,

योगी की सख्ती कानपुर के मेयर पर  पड़ी भारी

कानपुर नगर निगम में मेयर पार्षद और कर्मचारियों/अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच ठेके की रकम की जो बंदरबाँट चल रही थी इसी तरह चलती रहती अगर CM योगी आदित्यनाथ को एक पत्र नहीं मिलता।
योगी ने शिकायत की सत्यता की जानकारी कराई और नगर निगम के अफसर और मेयर की एक बैठक बुलाई। योगी ने इस बैठक में मेयर प्रमिला पांडेय के बेटे के करेप्शन की पूरी कलई खोल दी। योगी ने कहा मेयर साहिबा आपका बेटा किसी ठेकेदार को टेंडर नहीं डालने देता जो उसके गैंग में नहीं है। पूरे पैसे की केवल बंदरबाँट हो रही है। नगर आयुक्त की भी जबरदस्त क्लास ली।
CM ने 200 करोड़ के कानपुर के एक टेण्डर को निरस्त करवा दिया और FIR करवा दी। जब पुलिस ने जाँच शुरू की तो नगर निगम में मेयर का बेटा किस तरह गुण्डई करता था इसकी भी कलई खुल गई। CM ने बोला जो भी इस मामले में इनवॉल्व हो उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाय। मेयर के बेटे पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है क्यूँकि निगम में किसी भी ठेके में अकेले उसकी ही चलती थी। CM दफ्तर इस जाँच की मानिटरिंग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *