ब्यूरो,
नेपाल में फंस गए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर निवासी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत नेपाल में फंस गए हैं। राकेश टिकैत के साथ किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल नेपाल गया था। भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने नेपाल में तबाही मचा दी है। इस बीच राकेश टिकैत में नेपाल में होने की खबरों के बीच उनको लेकर लोगों में हलचल बढ़ गई थी। राकेश टिकैत और किसान नेताओं से जुड़े लोग उनके बारे में बात कर रहे थे। इस बीच राकेश टिकैत ने एक वीडियो जारी कर अपनी सलामती की जानकारी दी है। साथ ही, नेपाल में खराब स्थिति और मौसम के बिगड़ने की भी बात कही है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वे जहां हैं, सुरक्षित हैं।