ब्यूरो,
नेपाल की तबाही रोक सकता था चीन? रियल टाइम डेटा शेयर न करने पर सवाल!
नेपाल-चीन बॉर्डर पर 26 अगस्त को हुई तबाही के लिए नेपाल में कुछ आवाजें चीन के खिलाफ उठ रही हैं. नेपाली पत्रकार परशुराम काफ्ले ने बुधवार को चीन पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि हमारा उत्तर का पड़ोसी देश अचानक आई बाढ़ के बारे में पहले से चेतावनी देने में नाकाम रहा. विदेश और रणनीतिक मामलों के पत्रकार काफ्ले ने बीजिंग पर आरोप लगाया कि उसने विनाशकारी बाढ़ के बारे में पहले से चेतावनी न देकर काठमांडू को ‘कमजोर’ किया है.