IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II


आलोक वाजपेयी (ज्योतिषाचार्य),
🕉️ यस्याङ्के च विभाति भूधरसुता देवापगा मस्तके
भाले बालविधुर्गले च गरलं यस्योरसि व्यालराट्।
सोऽयं भूतिविभूषणः सुरवरः सर्वाधिपः सर्वदा
शर्वः सर्वगतः शिवः शशिनिभः श्रीशङ्करः पातु माम्।।
अर्थात-: जिनकी बाईं ओर में पर्वतराज हिमालय की पुत्री माता पार्वती जी सुशोभित हैं, मस्तक पर देव नदी गंगा जी विराजमान हैं।जिनके ललाट पर बाल द्वितीया का चंद्रमा चमक रहा है, गले में विष है और वक्षःस्थल पर श्रेष्ठ सर्पराज लिपटे हुए हैं।जो भस्म (भूति) से विभूषित हैं, देवताओं के श्रेष्ठ स्वामी हैं, सबके मालिक हैं, सर्वव्यापी, कल्याणकारी , चंद्रमा के समान निर्मल और सबका कल्याण करने वाले श्री शङ्कर जी हैं, वे मेरी रक्षा करें।
🙏🙏🌱🌹
🙌🙌🙌 हर हर महादेव 🙌🙌🙌
🕉️ जय माता की 🙏🙏 🙏🙏🌱🌹
IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II
🕉️ श्री गणेशाय नमः, जय श्री कृष्ण 🙏🙏
🙏🙏 सब सुखी व स्वस्थ रहें 🌱🌹
विक्रम संवत 2083
संवत्सर नाम -: रौद्र
संवत्सर राजा-: गुरु
संवत्सर मंत्री-: मंगल
🌕सूर्य दक्षिणायन
, ऋतु-: शरद
सूर्य उदय : प्रातः 5/59
सूर्य अस्त : सायं 6/47
📺 श्रावण मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि
अंग्रेजी दिनांक-: 24/8/2026
दिन-: सोमवार
🌕 चंद्रमा-: धनु राशि में पूरा दिन
🥳राशि स्वामी-: गुरु
🌱 आज का नक्षत्र – : पूर्वाषाढ़ा रात्रि 8/28 तक उसके बाद उत्तराषाढ़ा
💓 नक्षत्र स्वामी – : शुक्र/सूर्य
✨️ चंद्रमा का नक्षत्र चरणों में प्रवेश काल
प्रात: 7/06 से पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र चरण 3 में
दोपहर 1/47 से पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र चरण 4 में
रात्रि 8/28 से उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र चरण 1 में
रात्रि 3/06 से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र चरण 2 में
आज का करण और योग आदि
***********
🪐 करण-: दोपहर सायं 5/20 तक बव-: बव करण में जन्मे व्यक्ति आध्यात्मिक होते हैं और धार्मिक कार्यों में संलग्न रहना पसंद करते हैं। वे धर्मनिष्ठ होते हैं और उन्हें जो भी कार्य सौंपा जाता है, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने में विश्वास रखते हैं।
उसके बाद बालव-:बालव करण भी व्यक्ति को आध्यात्मिक स्वभाव प्रदान करता है। बालव करण में जन्मे लोग तीर्थयात्रा कर सकते हैं और अपने जीवन का अधिक समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत कर सकते हैं।
🔥 योग-: आयुष्मान प्रात: 7/04 से-: यह शुभ योग है, qइस योग में देर समय तक चलने वाले कार्य प्रारंभ करने के लिए शुभ, सर्जरी आदि कराने के लिये भी शुभ
🪴 आज के भद्रा, पंचक, त्यौहार आदि
***********
पवित्रा एकादशी -: यह व्रत सन्तान के/से सुख के लिये रखा जाता है, भगवान विष्णु की पूजा की जाती है
आज की शुभ दिशा -: दक्षिण, पश्चिम, उत्तर-पश्चिम
*****
♻️ दिशा शूल-: पूर्व दिशा की ओर यात्रा करने से बचें, अति आवश्यक होने पर दर्पण देखकर और दूध पीकर खाकर प्रस्थान करें
आज की ग्रह स्थिति -:
*******
🌷सूर्य -: सिंह राशि (राशि स्वामी सूर्य) मघा नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी केतु) प्रात: 6/11 से चरण 3 में
🛑मंगल -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध)आर्द्रा नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी राहु)
🌱 बुद्ध -: सिंह राशि (राशि स्वामी सूर्य)मघा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी केतु) प्रात: 11/21 से चरण 2 में
🌕गुरु -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र)आश्लेषा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
💃 शुक्र -: शुक्र कन्या राशि (राशि स्वामी बुद्ध) हस्त नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी चंद्र)
🌊 शनि वक्री-: मीन राशि (राशि स्वामी गुरु) रेवती नक्षत्र चरण 1 में( नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🎥 राहु-: कुंभ (राशि राशि स्वामी शनि) धनिष्ठा नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी मंगल)
🛐केतु-: सिंह राशि( राशि स्वामी सूर्य) मघा नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी केतु)
🤬राहु काल -: प्रात: 7/30 से 9/00 बजे तक कोई शुभ या नया कार्य प्रारंभ न करें
प्रात: 5/27 तक कर्क
7/46 तक सिंह
10/01 तक कन्या
दोपहर 12/19 तक तुला
2/38 तक वृश्चिक
सायं 4/42 तक धनु
6/17 तक मकर
7/53 तक मकर
9/17 तक कुम्भ
10/53 तक मीन
12/48 तक मेष