IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

Alok Vajpeyee (Astrologer), 

🕉 नमोऽस्तु नानाभुवनाधिकार्त्रे नमोऽस्तु भक्ताभिमतप्रदात्रे।

नमोऽस्तु कर्मप्रसवाय धात्रे नम: सदा ते भगवन् सुकर्त्रे।।
अर्थात-: नाना भुवनों पर अधिकार रखने वाले शिव आपको नमस्कार है। भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करने वाले आपको नमस्कार है। भगवन्! आप ही कर्मों का फल देने वाले हैं, आपको नमस्कार है। आप ही सबका धारण-पोषण करनेवाले धाता तथा उत्तम कर्ता हैं, आपको सर्वदा नमस्कार है।
🙏🙏🌱🌹
🙌🙌🙌 हर हर महादेव 🙌🙌🙌

🕉 जय माता की 🙏🙏 🙏🙏🌱🌹

IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

🕉 श्री गणेशाय नमः, जय श्री कृष्ण 🙏🙏

🙏🙏 सब सुखी व स्वस्थ रहें 🌱🌹

विक्रम संवत 2083
संवत्सर नाम -: रौद्र
संवत्सर राजा-: गुरु
संवत्सर मंत्री-: मंगल
🌕सूर्य दक्षिणायन
, ऋतु-: शरद
सूर्य उदय : प्रातः 6/00
सूर्य अस्त : सायं 6/46
📺 श्रावण मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रात: 6/22 से

अंग्रेजी दिनांक-: 25/8/2026

दिन-: मंगलवार

🌕 चंद्रमा-: मकर राशि में
🥳राशि स्वामी-: शनि

🌱 आज का नक्षत्र – : उत्तराषाढ़ा रात्रि 10/52 तक उसके बाद श्रवण

💓 नक्षत्र स्वामी – : सूर्य/चंद्र

✨️ चंद्रमा का नक्षत्र चरणों में प्रवेश काल

प्रात: 9/42 से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र चरण 3 में
सायं 4/18 से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र चरण 4 में
रात्रि 10/52 से श्रवण नक्षत्र चरण 1 में

आज का करण और योग आदि
*****************************
🪐 करण-: प्रात: 6/21 से तैतिल-:तैतिल करण में जन्मे व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होते हैं। उनका जीवन समृद्ध होता है और वे भवनों और संपत्तियों के स्वामी बनते हैं। प्रेम उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और शायद यही कारण है कि वे लोगों के प्रति खुले मन से विमुख होते हैं।

🔥 योग-: आयुष्मान प्रात: 7/41 तक: यह शुभ योग है, qइस योग में देर समय तक चलने वाले कार्य प्रारंभ करने के लिए शुभ, सर्जरी आदि कराने के लिये भी शुभ

उसके बाद सौभाग्य-: यह एक अत्यंत शुभ योग है, शुभ कार्यों के लिये उत्तम, नये प्रयास, नौकरी, इंटरव्यू, परीक्षा आदि में सफलता

🪴 आज के भद्रा, पंचक, त्यौहार आदि
*****************************
भौम प्रदोष व्रत-: आज सायं काल शिव पूजा करने से चंद्र और मंगल की पीड़ा शांत होती है

 

आज की शुभ दिशा -: दक्षिण-पूर्व
***************

♻️ दिशा शूल-: उत्तर दिशा की ओर यात्रा करने से बचें, अति आवश्यक होने पर गुड खाकर प्रस्थान करें

आज की ग्रह स्थिति -:
*****************
🌷सूर्य -: सिंह राशि (राशि स्वामी सूर्य) मघा नक्षत्र चरण 3में (नक्षत्र स्वामी केतु)
🛑मंगल -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध)आर्द्रा नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी राहु)
🌱 बुद्ध -: सिंह राशि (राशि स्वामी सूर्य)मघा नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी केतु)
🌕गुरु -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र)आश्लेषा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
💃 शुक्र -: शुक्र कन्या राशि (राशि स्वामी बुद्ध) हस्त नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी चंद्र) दोपहर 12/50 से चित्रा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी मंगल)
🌊 शनि वक्री-: मीन राशि (राशि स्वामी गुरु) रेवती नक्षत्र चरण 1 में( नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🎥 राहु-: कुंभ (राशि राशि स्वामी शनि) धनिष्ठा नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी मंगल)
🛐केतु-: सिंह राशि( राशि स्वामी सूर्य) मघा नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी केतु)

🤬राहु काल -: दोपहर 3/00 से 4/30 बजे तक कोई शुभ या नया कार्य प्रारंभ न करें
प्रात: 5/23 तक कर्क
7/42 तक सिंह
9/58 तक कन्या
दोपहर 12/15 तक तुला
2/34 तक वृश्चिक
सायं 4/38 तक धनु
6/21 तक मकर
7/49 तक मकर
9/13 तक कुम्भ
10/49 तक मीन
12/44 तक मेष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *