ब्यूरो,
कचहरी रोड पर अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ।नगर निगम ने कचहरी रोड पर अवैध कब्जे व वकीलों के चैंबर हटाने हेतु 100 लोगों को नोटिस जारी किए।
हाईकोर्ट के आदेश पर 30 अगस्त तक कब्जे न हटाने पर बुलडोजर चलेगा।
इससे पहले 17 मई को पुलिस बल के साथ 72 अस्थायी कब्जे हटाए गए थे, भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।
एडवोकेट अनुराधा सिंह व देवांशी श्रीवास्तव की याचिका पर हाईकोर्ट ने अवैध कब्जे हटाने का आदेश दिया था।
निबंधन कार्यालय के सामने नाले पर हुए कब्जों को भी नोटिस दिए गए।