बस और स्कूल वैन की सीधी टक्कर, कई मासूम घायल; डीएम सैमुअल पाल एन ने संभाला मोर्चा

ब्यूरो,

बस और स्कूल वैन की सीधी टक्कर, कई मासूम घायल; डीएम सैमुअल पाल एन ने संभाला मोर्चा

मुंगराबादशाहपुर में बस और स्कूल वैन की सीधी टक्कर, कई मासूम घायल; डीएम सैमुअल पाल एन ने संभाला मोर्चा
​जौनपुर। जनपद के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित धरमपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस और स्कूली बच्चों से भरी वैन के बीच भीषण सीधी टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग राहत कार्य में जुट गए।
​वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मासूमों के घायल होने से पूरे इलाके और परिजनों में गहरी चिंता व शोक व्याप्त है।
​डीएम सैमुअल पाल एन की तत्परता और संवेदनशीलता
घटना की सूचना मिलते ही अपनी कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन बिना किसी देरी के क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे।
​खुद संभाली निगरानी ,DM सैमुअल पाल एन ने केवल कागजी निर्देश जारी करने के बजाय खुद अस्पताल पहुंचकर घायल मासूमों का हाल जाना और डॉक्टरों से सीधे संवाद किया।
​उच्चस्तरीय उपचार के सख्त निर्देश दिए,उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
​संकट की घड़ी में पीड़ित परिजनों के बीच सीधे पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाना और प्रशासन की पूरी मशीनरी को पीड़ितों की सेवा में झोंक देना उनके संवेदनशील और जन-सरोकारी नेतृत्व को दर्शाता है।
​प्रशासन की निगरानी में सभी घायलों का उपचार जारी है, वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *