Bueauro,
मेडिकल कॉलेजों में बढ़ रही है छात्रों की संख्या, सामने आए नए आंकड़े.
देश में मेडिकल शिक्षा की बढ़ती मांग के बीच NEET-UG परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या पिछले सात सालों में करीब 42.5 प्रतिशत बढ़ी है.
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, साल 2019 में जहां 14.10 लाख अभ्यर्थियों ने NEET-UG परीक्षा दी थी, वहीं 2026 में यह संख्या बढ़कर 19.99 लाख हो गई है.
यह जानकारी लोकसभा में पूछे गए अतारांकित प्रश्न संख्या 3377, Students Appearing for NEET-UG and PG के जवाब में दी गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 7 अगस्त 2026 को इस सवाल का जवाब दिया…