IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

Alok Verma, Jaunpur Bueauro, 

🕉 आत्मा त्वं गिरिजा मतिः सहचराः प्राणाः शरीरं गृहंपूजा ते विषयोपभोगरचना निद्रा समाधिस्थितिः।संचारः पदयोः प्रदक्षिणविधिः स्तोत्राणि सर्वा गिरोयद्यत्कर्म करोमि तत्तदखिलं शम्भो तवाराधनम् ॥

अर्थात-: हे शम्भो! मेरी आत्मा आप हैं, बुद्धि माता पार्वती जी हैं, प्राण आपके गण हैं और यह शरीर आपका घर (मंदिर) है,मेरी वाणी से निकला हर शब्द आपके स्तोत्र हैं। इस प्रकार मैं जो कुछ भी करता हूँ, वह सब आपकी ही आराधना है।
🙏🙏🌱🌹

🙌🙌🙌 हर हर महादेव 🙌🙌🙌

🕉 जय माता की 🙏🙏 🙏🙏🌱🌹

IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

🕉 श्री गणेशाय नमः, जय श्री कृष्ण 🙏🙏

🙏🙏 सब सुखी व स्वस्थ रहें 🌱🌹

विक्रम संवत 2083
संवत्सर नाम -: रौद्र
संवत्सर राजा-: गुरु
संवत्सर मंत्री-: मंगल
🌕सूर्य उत्तरायण, ऋतु-: वर्षा
सूर्य उदय : प्रातः 5/46
सूर्य अस्त : सायं 7/09
📺 श्रावण मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि

अंग्रेजी दिनांक-: 31/7/2026

दिन-: शुक्रवार

🌕 चंद्रमा-: मकर राशि में प्रात: 6/38 तक उसके बाद कुंभ राशि में
🥳राशि स्वामी-: शनि

🌱 आज का नक्षत्र – धनिष्ठा सायं 7/27 तक उसके बाद शतभिषा

💓 नक्षत्र स्वामी – : मंगल/राहु

✨️ चंद्रमा का नक्षत्र चरणों में प्रवेश काल

प्रात: 6/38 से धनिष्ठा नक्षत्र चरण 3 में
दोपहर 1/03 से धनिष्ठा नक्षत्र चरण 4 में
सायं 7/27 से शतभिषा नक्षत्र चरण 1 में
रात्रि 1/47 से शतभिषा नक्षत्र चरण 2 में

आज का करण और योग आदि
*****************************
🪐 करण-: प्रात: 10/02 तक तैतिल-:तैतिल करण में जन्मे व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होते हैं। उनका जीवन समृद्ध होता है और वे भवनों और संपत्तियों के स्वामी बनते हैं। प्रेम उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और शायद यही कारण है कि वे लोगों के प्रति खुले मन से विमुख होते हैं।
उसके बाद वणिज-: वनिज करण के जातक बुद्धिमान और समझदार होते हैं। ऐसा देखा जाता है कि उन्हें व्यापार में अत्यधिक रुचि होती है और वे इस प्रतिभा का उपयोग धन कमाने के लिए करते हैं।

🔥 योग-: रात्रि 12/06 तक सौभाग्य-: यह एक अत्यंत शुभ योग है, इसमें जन्मे हुए व्यक्ति सौभाग्यशाली होता है और इसमें किए गए हुए कोई भी शुभ कार्य और व्यापार आदि अच्छा परिणाम देते हैं

🪴 आज के भद्रा, पंचक, त्यौहार आदि
*****************************

पंचक प्रारंभ

आज की शुभ दिशा -: उत्तर,पूर्व, पूर्व -उत्तर
***************

♻️ दिशा शूल-: पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करने से बचें, अति आवश्यक होने पर जौ खाकर प्रस्थान करें

आज की ग्रह स्थिति -:
*****************
🌷सूर्य -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) पुष्य नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी शनि)
🛑मंगल -: वृष राशि (राशि स्वामी शुक्र) मृगशिरा नक्षत्र चरण 2में (नक्षत्र स्वामी मंगल)
🌱 बुद्ध -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध) पुनर्वसु नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी गुरु)
🌕गुरु (अस्त) -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) पुष्य नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी शनि)
💃 शुक्र -: शुक्र सिंह राशि (राशि स्वामी सूर्य) उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी सूर्य)
🌊 शनि वक्री-: मीन राशि (राशि स्वामी गुरु) रेवती नक्षत्र चरण 2 में( नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🎥 राहु-: कुंभ (राशि राशि स्वामी शनि)शतभिषा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी राहु)
🛐केतु-: सिंह राशि( राशि स्वामी सूर्य) मघा नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी केतु)

🤬राहु काल -: प्रात: 10/30 से दोपहर 12/00 बजे तक कोई शुभ या नया कार्य प्रारंभ न करें
प्रात: 4/40 तक मिथुन
7/00 तक कर्क
दोपहर 9/19 तक सिंह
11/34 तक कन्या
1/53 तक तुला
सायं 4/12 तक वृश्चिक
6/16 तक धनु
7/59 तक मकर
9/27 तक मकर
11/50 तक कुम्भ
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ
पंडित आलोक बाजपेयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *