आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,


राष्ट्रवादी नौजवान सभा और ‘देवदूत हेल्पिंग हैंड्स’ के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन; पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया उद्घाटन
जौनपुर। राष्ट्रवादी नौजवान सभा के सान्निध्य में ‘देवदूत हेल्पिंग हैंड्स’ द्वारा एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पुनीत और मानवीय अभियान का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक एवं पूर्व सांसद माननीय श्री धनंजय सिंह जी द्वारा किया गया। उद्घाटन के उपरांत पूर्व सांसद ने स्वयं भी रक्तदान कर युवाओं को इस लोक-कल्याणकारी कार्य से जुड़ने की प्रेरणा दी।
इस मानवीय कार्य में जौनपुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सजग युवाओं और प्रबुद्ध जनों ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शिविर में भारी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
शिविर के सफल संचालन और समाज हित में इस अनुकरणीय प्रयास के लिए ‘देवदूत हेल्पिंग हैंड्स’ के संस्थापक श्री दुर्गेश सिंह जी को संगठन और उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा विशेष रूप से बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर राष्ट्रवादी नौजवान सभा के अध्यक्ष श्री नवीन सिंह जी, सचिव ठाकुर राना सिंह जी, जिलाध्यक्ष श्री रतनदीप शर्मा जी सहित संगठन के समस्त सम्मानित पदाधिकारी एवं निष्ठावान कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
आयोजन के अंत में मानवता के इस पावन कार्य में सहभागिता करने वाले और रक्तदान कर जीवन बचाने का संकल्प लेने वाले सभी राष्ट्रवादियों का हृदय से आभार प्रकट किया गया।