दतिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं का भयानक प्रदर्शन

Bueauro,

दतिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं का भयानक प्रदर्शन

दतिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं का भयानक प्रदर्शन, रात भर चार जिलों में जाम, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में बीजेपी नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद से विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि पुलिस को हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें आठ जवान घायल हो गए और कई पुलिस वाहनों के शीशे टूट गए।
जानकारी के अनुसार, पार्टी ने हाल ही में उम्मीदवार चयन के लिए नरोत्तम मिश्रा, आशुतोष और कालीचरण कुशवाहा के नामों का पैनल दिल्ली भेजा था। बताया जा रहा है कि सर्वे रिपोर्ट और मुख्यमंत्री मोहन यादव के विरोध के बाद राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने आशुतोष का नाम फाइनल कर दिया। इसके बाद दतिया में कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू हो गया।
दतिया एसपी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने रातभर जाम लगाए रखा, जो सुबह करीब पांच बजे तक जारी रहा। इस जाम से दतिया, झांसी, शिवपुरी और ग्वालियर जिले प्रभावित हुए। कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गई थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने देर रात और सुबह चार बजे तक प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और पथराव शुरू कर दिया।
एसपी के मुताबिक, पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया, बल्कि भीड़ को हटाने के लिए केवल आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रदर्शनकारी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेंगे तो पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार है। घटना के बाद दतिया में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *