IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II


आलोक वाजपेयी (ज्योतिषाचार्य),
🕉️ पञ्चमुख-छःमुख भृगु मुख्य भट असुर सुर, सर्व सरि समर समरत्थ सूरो ।
बाङ्कुरो बीर बिरुदैत बिरुदावली, बेद बन्दी बदत पैजपूरो ॥
जासु गुनगाथ रघुनाथ कह जासुबल, बिपुल जल भरित जग जलधि झूरो ।
दुवन दल दमन को कौन तुलसीस है, पवन को पूत रजपूत रुरो ॥
अर्थात-:पञ्चमुख (शिव), छःमुख (कार्तिकेय), भृगुकुल के श्रेष्ठ योद्धा (परशुराम), असुर और देवता—इन सब की युद्ध रूपी नदी को पार करने (अर्थात युद्ध में जीतने) में केवल आप ही समर्थ और शूरवीर हैं।हे हनुमान जी! वेद और वन्दीजन (स्तुति करने वाले) आपकी कीर्ति और यश का गान करते हैं। आप अद्वितीय वीर, यशस्वी और अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करने वाले (पैजपूरो) हैं।श्री रघुनाथ जी (श्री राम) ने स्वयं अपने मुख से आपकी गुणों की कथा कही है। आपके बल और पराक्रम से वह अपार जल से भरा हुआ संसार रूपी समुद्र भी सूख गया था (अर्थात आपके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है)।तुलसीदास जी कहते हैं कि संसार में इन दुष्टों (दुवन) और राक्षसों के दल का दमन करने वाला आपके सिवाय दूसरा कौन है? हे पवनपुत्र, आप अत्यंत सुंदर और तेजस्वी राजपूत (वीर क्षत्रिय) हैं।
🙏🙏🌱🌹
🙌🙌🙌 हर हर महादेव 🙌🙌🙌
🕉️ जय माता की 🙏🙏 🙏🙏🌱🌹
IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II
🕉️ श्री गणेशाय नमः, जय श्री कृष्ण 🙏🙏
🙏🙏 सब सुखी व स्वस्थ रहें 🌱🌹
विक्रम संवत 2083
संवत्सर नाम -: रौद्र
संवत्सर राजा-: गुरु
संवत्सर मंत्री-: मंगल
🌕सूर्य उत्तरायण, ऋतु-: वर्षा
सूर्य उदय : प्रातः 5/32
सूर्य अस्त : सायं 6/19
📺 आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 12/42 तक
अंग्रेजी दिनांक-: 4/7/2026
दिन-: शनिवार
🌕 चंद्रमा-: कुम्भ राशि में
🥳राशि स्वामी-: शनि
🌱 आज का नक्षत्र – धनिष्ठा दोपहर 1/44 तक उसके बाद शतभिषा
💓 नक्षत्र स्वामी – : मंगल/राहु
✨️ चंद्रमा का नक्षत्र चरणों में प्रवेश काल
प्रात: 5/12 से धनिष्ठा नक्षत्र चरण 4 में
प्रात: 11/47 से शतभिषा नक्षत्र चरण 1 में
सायं 6/18 से शतभिषा नक्षत्र चरण 2 में
रात्रि 12/49 से नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र चरण 3 में
आज का करण और योग आदि
***********
🪐 करण-: दोपहर 12/41 तक बालव उसके बाद तैतिल
🔥 योग-: सायं 5/02 तक प्रीति-: यह एक अत्यंत शुभ योग है पुरानी गलतफहमियां दूर करने के लिए अत्यंत श्रेष्ठ उसके बाद आयुष्मान योग-: इसमें किये गये शुभ कार्य लंबे समय तक शुभ प्रभाव देते हैं
🪴 आज के भद्रा, पंचक, त्यौहार आदि
***********
पंचक चल रहे हैं
आज की शुभ दिशा -: दक्षिण,पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम
*****
♻️ दिशा शूल-: पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करने से बचें, अति आवश्यक होने पर अदरक और उड़द खाकर प्रस्थान करें
आज की ग्रह स्थिति -:
*******
🌷सूर्य -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध) आर्द्रा नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी राहु)
🛑मंगल -: वृष राशि (राशि स्वामी शुक्र) कृत्तिका नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी सूर्य) रात्रि 11/53 से रोहिणी नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी चंद्र)
🌱 बुद्ध (वक्री) -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध) पुनर्वसु नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी गुरु)
🌕गुरु -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) पुष्य नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी शनि) दोपहर 3/23 से चरण 2 में
💃 शुक्र -: शुक्र कर्क राशि में आश्लेषा नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी बुद्ध) सायं 7/13 से सिंह राशि मघा नक्षत्र चरण 1में (नक्षत्र स्वामी केतु)
🌊 शनि-: मीन राशि (राशि स्वामी गुरु) रेवती नक्षत्र चरण 2 में( नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🎥 राहु-: कुंभ (राशि राशि स्वामी शनि)शतभिषा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी राहु)
🛐केतु-: सिंह राशि( राशि स्वामी सूर्य) मघा नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी केतु)
🤬राहु काल -: प्रात: 9/00 से 10/30 बजे तक कोई शुभ या नया कार्य प्रारंभ न करें
प्रात: 6/24 तक मिथुन
8/46 तक कर्क
दोपहर 11/04 तक सिंह
1/19 तक कन्या
3/38 तक तुला
सायं 5/57 तक वृश्चिक
रात्रि 8/01 तक धनु
10/44 तक मकर
11/12 तक मकर
12/36 तक कुम्भ