बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह अपने भाई अभिमन्यु सिंह के साथ अलीगढ़ DM-SSP से मुलाकात कर पुश्तैनी संपत्ति पर हो रहे कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

ब्यूरो,

बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह अपने भाई अभिमन्यु सिंह के साथ अलीगढ़ DM-SSP से मुलाकात कर पुश्तैनी संपत्ति पर हो रहे कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

 

बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह शनिवार को अपने भाई अभिमन्यु सिंह के साथ अलीगढ़ पहुंचे। DM-SSP से मुलाकात कर पुश्तैनी संपत्ति पर हो रहे कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जलालपुर एस्टेट की हवेली और आसपास की कई जमीनों पर चाची और उनके बेटों के अलावा परिवार के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इनके अलावा कुछ स्थानीय नेता भी हमारी पैतृक संपत्ति को हड़पना चाहते हैं।

चंद्रचूड़ ने बताया- पिताजी के रहते समय किसी ने कोई आपत्ति नहीं उठाई। लेकिन, जुलाई- 2022 में उनके निधन के बाद हालात अचानक बदल गए। कई जमीनों पर अवैध कब्जे हो गए। हमें अपनी ही हवेली में घुसने नहीं दिया जा रहा।

चंद्रचूड़ सिंह ‘माचिस, जोश, क्या कहना’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनका परिवार अलीगढ़ के पुराने जमींदार परिवारों में गिना जाता है। उनके पिता कैप्टन बलदेव सिंह भारतीय सेना में अधिकारी रहे। वह 1985 में सदर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। परिवार की जमीनें जलालपुर और आसपास के कई गांवों में फैली हैं। जमीनों पर छोटे-बड़े विवाद पहले भी होते रहे, लेकिन यह पहली बार मामला खुलकर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *