IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

आलोक वाजपेई (ज्योतिषाचार्य)

🕉️ जो सुमिरत सिधि होइ, गन नायक करिबर बदन। करउ अनुग्रह सोइ, बुद्धि रासि सुभ गुन सदन॥”
अर्थात-: जिनको स्मरण करने मात्र से सारे कार्य सिद्ध हो जाते हैं, जो गणों के स्वामी (गणेश) हैं और हाथी के सुंदर मुख वाले हैं, बुद्धि के सागर और शुभ गुणों के धाम वही श्री गणेश जी मुझ पर कृपा करें।

🙏🙏🌱🌹
🙌🙌🙌 हर हर महादेव 🙌🙌🙌

🕉️ जय माता की 🙏🙏 🙏🙏🌱🌹

IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

🕉️ श्री गणेशाय नमः, जय श्री कृष्ण 🙏🙏

🙏🙏 सब सुखी व स्वस्थ रहें 🌱🌹

विक्रम संवत 2083
संवत्सर नाम -: रौद्र
संवत्सर राजा-: गुरु
संवत्सर मंत्री-: मंगल
🌕सूर्य उत्तरायण, ऋतु-: वर्षा
सूर्य उदय : प्रातः 5/29
सूर्य अस्त : सायं 6/19
📺 ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि

अंग्रेजी दिनांक-: 24/6/2026

दिन-: बुद्धवार

🌕 चंद्रमा-: तुला राशि में
🥳राशि स्वामी-: शुक्र

🌱 आज का नक्षत्र – चित्रा दोपहर 1/59 तक उसके बाद स्वाति

💓 नक्षत्र स्वामी – : मंगल/राहु

✨️ चंद्रमा का नक्षत्र चरणों में प्रवेश काल

प्रात: 7/20 से चित्रा नक्षत्र चरण 4 में
दोपहर 1/59 से स्वाति नक्षत्र चरण 1 में
रात्रि 8/36 से चित्रा नक्षत्र चरण 2 में
रात्रि 3/14 से चित्रा नक्षत्र चरण 3 में

आज का करण और योग आदि
***********
🪐 करण-: सायं 6/13 तक गर उसके बाद वणिज

🔥 योग-: प्रात: 10/23 तक परिघ-: यह योग शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के लिए अच्छा है परंतु अन्य शुभ कार्यों के लिये अच्छा नहीं है
उसके बाद शिव-: यह एक शुभ योग है

 

🪴 आज के भद्रा, पंचक, त्यौहार आदि
***********
गंगा स्नान

 

आज की शुभ दिशा -: दक्षिण,पूर्व,दक्षिण-पश्चिम
*****

♻️ दिशा शूल-: उत्तर दिशा की ओर यात्रा करने से बचें, अति आवश्यक होने धनिया और तिल खाकर प्रस्थान करें

आज की ग्रह स्थिति -:
*******
🌷सूर्य -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध) आर्द्रा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी राहु)
🛑मंगल -: वृष राशि (राशि स्वामी शुक्र) कृत्तिका नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी सूर्य)
🌱 बुद्ध -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध) पुनर्वसु नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी गुरु)
🌕गुरु -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) पुष्य नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी शनि)
💃 शुक्र -: शुक्र कर्क राशि में आश्लेषा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🌊 शनि-: मीन राशि (राशि स्वामी गुरु) रेवती नक्षत्र चरण 1 में( नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🎥 राहु-: कुंभ (राशि राशि स्वामी शनि)शतभिषा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी राहु)
🛐केतु-: सिंह राशि( राशि स्वामी सूर्य) मघा नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी केतु)

🤬राहु काल -: दोपहर 12/00 से 1/30 बजे तक कोई शुभ या नया कार्य प्रारंभ न करें
प्रात: 4/49 तक वृष
7/03 तक मिथुन
9/24 तक कर्क
दोपहर 11/42 तक सिंह
1/58 तक कन्या
सायं 4/16 तक तुला
6/35 तक वृश्चिक
रात्रि 8/39 तक धनु
10/22 तक मकर
11/50 तक मकर

परिचय -: आज 24 जून को चंद्र कन्या राशि में चित्रा नक्षत्र में दोपहर 1/59 तक रहेगा जो उसका अपना ही नक्षत्र है, उसके बाद चंद्रमा राहु के नक्षत्र में विचरण करेंगे, मंगल साहस,जोश, युद्ध, छोटे भाई बहन, भूमि, दुर्घटना, सर्जरी,चोट लगना, रक्त, खेलकूद और क्रोध का कारक है, जब कि राहु से भूतकाल, दूसरों का विरोध करना, दूसरों से अलग चलना, पूर्वज, उल्टे काम करना, हर चीज का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करना आदि विचार होता है
कन्या राशि का स्वामी बुद्ध है जो मंगल का शत्रु है यहां मंगल और अधिक उग्र हो जाते हैं मंगल वृषभ राशि में शुक्र के स्थान पर है इस राशि में मंगल के प्रभाव विलास के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी, महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ेंगे, भूमि लोगों के बीच में लड़ाई का मुख्य कारण बनेगी, जो लोग भूमि खरीदना चाहते हैं उन्हें कामयाबी मिलेगी, खासकर वह भूमि जिसका उपयोग लग्जरी रेस्टोरेंट क्लब फार्म हाउस आदि के लिए उपयोग किया जाता है, जबकि राहु कुंभ राशि में अपने ही नक्षत्र में बैठकर अत्यंत बली हो रहे हैं मंगल और राहु आपस में चौथे और दसवें घर में बैठकर केंद्र में है मंगल और राहु का यह योग दुर्घटनाएं, युद्ध, चोट लगना, हिंसा, राजनीतिक अस्थिरता, विद्रोह, बलपूर्वक विद्रोह को दबाना आदि को दर्शाता है

सार -: मंगल एवं राहु क्रूर ग्रह होने के कारण इन दोनों ग्रहों के स्वभाव के अनुसार सभी राशियों को चोट लगना, अग्नि कारक, घटनाओं, हिंसा आदि से बच के रहना चाहिए, जो लोग अपने स्वास्थ्य के चलते सर्जरी करना चाहते हैं उनके लिए समय ठीक है यानी वे सर्जरी करवा सकते हैं

 

24 जून 2026 मंगलवार ,दशमी तिथि द्वितीय(शुद्ध)ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष, चन्द्र तुला राशि में पूरे दिन(राशि स्वामी शुक्र) दोपहर 1/59 तक चित्रा नक्षत्र (नक्षत्र स्वामी मंगल) उसके बाद स्वाति नक्षत्र (नक्षत्र स्वामी राहु) मंगलवार के अधिपति भी मंगल ही माने जाते हैं, आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुम्भ राशि के लिए विशेष रूप से लाभप्रद रहने वाला है क्योंकि इन सभी राशियों का सम्बंध मंगल और राहु से है

12 राशियों का राशि फल इस प्रकार रहेगा

मेष राशि-: मेष राशि वालों के लिए आज चंद्र सप्तम भाव मे, मंगल वृष राशि में , राहु लाभ स्थान में रहेंगे
दोपहर तक आपको धन लाभ होगा आप अपने परिवार से संबंधित जरूरी कार्य में व्यस्त रहेंगे दोपहर के बाद क्योंकि राहु आपके लाभ स्थान में है वह आपको किसी पुराने निवेश अथवा किसी पुराने कार्य के फल के रूप में लाभ प्राप्त होगा, सप्तम भाव में चंद्रमा आपके दैनिक क्रियाकलापों में अस्थिरता ला सकता है अतः आप समय और कार्य की प्राथमिकता के अनुसार ही अपना रूटीन बनाएं, माता और पत्नी के बीच में वाद विवाद में ना पड़े, इंपोर्ट एक्सपोर्ट का व्यापार करते हैं तो आपको लाभ होगा, भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से लाभ होगा

 

वृष राशि-: वृष राशि वालों के लिए आज मंगल लगन भाव में और चंद्रमा छठे भाव में होंगे, जबकि राहु कुंभ राशि में 10 वें घर में होंगे, आज आपको अपने कार्य स्थान में कुछ चुनौतियां आएंगी उनके लिए आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा, जीवनसाथी के सहयोग से परिस्थितियां और बेहतर होंगी , यदि आप कर्ज से परेशान है तो आपकी हालत में सुधार आएगा, आज आप जितना अधिक साहस का परिचय देंगे उतना ही अधिक आपके लिए जीवन की विषय वस्तुएं सुलभ होगी,गप्प बाजी और अफवाह से बच के रहे नहीं तो आपके अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के के बीच गलतफहमियां बढ़ेंगी, काले रंग की वस्तुओं का दान करने से लाभ होगा

मिथुन राशि-: मिथुन राशि वालों के लिए आज मंगल बारहवें भाव में और चंद्रमा पांचवे भाव में होंगे, जबकि राहु भाग्य स्थान में होंगे, भाग्य भाव में राहु अपने ही नक्षत्र में अत्यंत बली है अतः आपके पहले के अच्छे कर्मों का अच्छा परिणाम आपके सामने आएगा, चंद्रमा के पंचम भाव में होने के कारण आपको अपने प्रेम संबंधों और संतान के मनोभावों का अत्यधिक ध्यान रखना पड़ेगा, खानपान के मामले में भी डॉक्टर की सलाह का ध्यान रखें, मंगल आपके छठे भाव को देख रहा है जहां उसकी अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक है अतः आपको नौकरी से लाभ होगा, टूर स्थान की नौकरी से भी लाभ होगा, दुर्गा माता की पूजा करने से लाभ होगा

कर्क राशि-: कर्क राशि पहले जो लोग अपने घर का यह अच्छी गाड़ी खरीदने का सपना देख रहे हैं, उनकी इच्छा अगले कुछ दिनों में पूरी होगी, आपको जमीन जायदाद भी लाभ हो सकता है, चोट लगने से बचें और यदि लग जाए तो तुरंत उसका उपचार करें नहीं तो समस्या लंबी चल सकती है, विदेश से धन लाभ या रुका हुआ पैसा मिल सकता है, आपके विदेश के संपर्कों में भी बढ़ोतरी होगी, संतान की सफलता से खुशी होगी प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे, शनि देव के मंदिर जाकर उनको तेल आदि चढ़ायें इससे आपके जीवन में उदासी दूर होगी

सिंह राशि-: सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा आज आपके तीसरे यानी पराक्रम भाव में रहेगा, आज आपको यात्रा से अत्यधिक लाभ होगा, यदि आपका कोई काम अटका हुआ है तो बाहर किसी मित्र की मदद से उसमें सफलता मिलेगी, भाग्य और सुख स्थान का कारक मंगल केंद्र में दसवें घर में बैठकर आपको जमीन जायदाद भूमि,भवन,
वाहन आदि का लाभ और सुख देगा, आपके कार्य स्थान में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और निरंतर तरक्की गई हो नजर आ रहे हैं, प्रातः उठकर नहा धोकर गायत्री मंत्र की एक माला करने से आपके भाग्य वृद्धि होगी और आपकी सेहत में भी अत्यधिक सुधार होगा

कन्या राशि-: कन्या राशि वालों के यह आज के दिन चंद्रमा आपके द्वितीय भाव में विराजमान होंगे अतः आपको किसी उत्सव में जाना होगा उस निमंत्रण को मना ना करें, परिवार की खुशियों में ही अपनी खुशी मानकर आज परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ अपना दिन इंजॉय करें, कृषि और अष्टम भाव का स्वामी मंगल आपके भाग्य भाव में बैठकर तृतीय भाव को देख रहे हैं अतः आपके रुके हुए सभी कार्य संपन्न होंगे, कंधे अथवा पैर में चोट लगने की संभावना है आपको सलाह की जाती है कि पूर्ण सावधानी बरतें , राहु आपके छठे भाव में बैठकर के आपको नौकरों का सुख प्रदान करेगा आपके शत्रुओं का नाश करेगा, पितरों का स्मरण या उनके लिए दान करने से लाभ होगा

 

तुला राशि -: तुला राशि बालों का चंद्रमा आज लग्न में बैठे हैं जो उनके दसवें भाव के स्वामी हैं अतः उनकी कार्य के लिए नई-नई योजनाएं बनेगी, यदि उन योजनाओं को वह लागू करते हैं तो उनका बेहद लाभ होगा, राहु उनके पंचम भाव में बैठकर बली हैं अतः विद्यार्थियों को अनुसंधान के क्षेत्र में लाभ होगा यदि आप कोई नई विदेशी भाषा आदि सीखना चाहते हैं तो उसके लिए भी प्रयास करें, जिनका कोई प्रेमी या प्रेमिका नहीं है उनको भी कोई विश्वसनीय जातक मिलने का योग है, यदि आप अपने पूर्वजों की संपत्ति की प्राप्ति के संबंध में प्रयास करें उसका भी आपको लाभ होगा, शिव जी के अभिषेक से आपके भाग्य में वृद्धि होगी

वृश्चिक -: वृश्चिक राशि जातकों के मंगल स्वयं सप्तम भाव से उनके लग्न पर दृष्टि डालेंगे, जिससे उनके आत्मविश्वास और सेहत में वृद्धि होगी, मानव सभी लोग आपको सपोर्ट करने को तैयार रहेंगे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं एवं अपने रुके हुए सभी कार्यों को आलस छोड़कर पूरा करने में जुट जाएं, चंद्रमा नवम भाव के स्वामी होकर आपके 12वें भाव में विराजमान है,अतः किसी दूर स्थान की यात्रा अथवा विदेश यात्रा से लाभ होगा, राहु आपके चौथे घर में बली होकर के बैठे हैं अपने घर में यदि आपको पेंट पॉलिश करवाना है या गाड़ी की मरम्मत करनी है या घर के खराब चीजों को ठीक करना है उसके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, माता-पिता का आशीर्वाद लेंगे भाग्य को और बल प्राप्त होगा

धनु राशि -: धनु राशि वाले जातकों के लिए मंगल पंचम और 12 वें भाव के स्वामी हैं जो छठे घर पर विराजमान है, चंद्रमा लाभ स्थान में और राहु पराक्रम भाव में बली होकर बैठे हैं, यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या चल रही है तो उसके समाधान करने का प्रयास करें आपको सफलता मिलेगी, यदि आपके बिजनेस पार्टनर से आपका कोई मतभेद चल रहा है तो उसको सुलझाने का भी आज अच्छा मौका है, कर्ज और कोर्ट कचहरी से संबंधित सभी समस्याओं का निपटारा हो जाएगा, प्रेम संबंधों में दृढ़ता आएगी, यदि आप अपने बच्चों का एडमिशन विदेश में किसी यूनिवर्सिटी में करना चाहते हैं तो उसमें सफलता मिलेगी, बेसन के लड्डू गरीब बच्चों में बनते हैं उसे आपके भाग्य को और अधिक प्रबलता मिलेगी

मकर राशि-: मकर राशि वाले जातकों के लिए सप्तम भाव के स्वामी चंद्रमा उनके कर्म स्थान में है अतः आज अपने सभी कार्य आप सफलतापूर्वक निपट सकते हैं, यदि सरकार किसी सरकारी विभाग में आपका कोई कार्य अटका पड़ा है आज का दिन आपके लिए सफलता लेकर आएगा, राहु आपके धान भाव में और परिवार भाव में बली होकर बैठे हैं जो आपको धन का लाभ कराएंगे , आज आप अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और जब तक आपके कार्य संपन्न ना हो जाए किसी से जिक्र ना करें, मंगल की पंचम भाव में स्थित आपकी सभी इच्छाओं को पूरी करेगी, किसी धर्म स्थान में यह मंदिर में भंडारा कराएँ

कुंभ राशि-: कुंभ राशि वाले जातकों के भाग्य भाव में उनके रोग ऋण रिपु और नौकरी के भाव चंद्रमा विराजमान है इसके परिणाम स्वरूप आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी, नई नौकरी मिलने का योग है, यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो उसका इलाज संभव हो जाएगा, बाहुबली हो क्या आपके लग्न में बैठे हैं अतः आप अपनी पुरानी सभी गलतियों का यदि ढंग से विश्लेषण करेंगे तो आपके जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन होंगे, यदि आपका जीवनसाथी से विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने का प्रयास करें सफलता मिलेगी, गंदे दोस्तों से दूर रहें और मद्यपान से भी दूर रहे, आपके भाग्य में नए वहां अथवा घर का योग बन रहा है, बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अत्यंत लाभ होगा

मीन राशि-: मीन राशि जातक आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें, अचानक कोई समस्या आ सकती है, प्रेम संबंधों में भी कोई अचानक अच्छा या बुरा मोड आ सकता है यह आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करेगा, राहु बलवान होकर 12वीं भाव में बैठे हैं अतः आप आज किसी लालच में न पड़कर अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक पालन करने से आपके ऊपर ईश्वर अनुकंपा होगी, आज अपनी मेहनत से आप किसी भी कार्य को संभव करके अपने भाग्य में एक अच्छा परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं, तीर्थ यात्रा पर जाने से और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से अत्यंत लाभ होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *