विद्या सागर सोनकर ने परिवार संपर्क अभियान का शुभारंभ किया

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने परिवार सम्पर्क अभियान का किया शुभारम्भ ।

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा परिवार सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर जी ने नगर में स्थित रामाश्रय कालोनी से की और सैकड़ो परिवार में संपर्क किया।

उन्होंने घर घर जाकर मोदी जी के पत्रक देकर लोगो से पढ़ने की अनुनय किया और कहा कि मोदी सरकार का पिछला कार्यकाल देश की अनेक आवश्यक्ताओ की पूर्ति के लिए समर्पित रहा और 2019 में देश की जनता का आशीर्वाद देश के बड़े सपनो के लिये था, आशाओं- आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए था और इस एक साल में लिए गये फैसले इन्ही बड़े सपनो की उड़ान है।

बीते एक वर्ष में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ज्यादा चर्चा में रहे और इस वजह से न उपलब्धियो का स्मृति में रहना भी बहुत स्वाभाविक है राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए धारा 370 की बात हो या पुराने सँघर्ष के सुखद परिणाम राम मंदिर के निर्माण की बात हो, आधुनिक समाज व्यवस्था में रुकावट बना तीन तलाक हो, भारत की करुणा का प्रतीक नागरिकता संसोधन कानून हो ये सभी उपलब्धिया तो आप सभी को स्मरण है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी ने कहा कि भारत की इस ऐतिहासिक यात्रा में देश के हर समाज, हर वर्ग, हर व्यक्ति ने बखूबी अपना दायित्व निभाया है।

सबका साथ, सबका विकास , सबका विश्वाश इस मंत्र को लेकर आज देश सामाजिक हो या आर्थिक, वैश्विक हो या आंतरिक हर दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर जिले के महामंत्री शुशील मिश्रा जी, पीयूष गुप्ता जी, अशोक मौर्य जी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया ई. अमित श्रीवास्तव जी नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव जी श्रीमती किरण श्रीवास्तव आमोद सिंह जी विनीत शुक्ला जी पूर्व जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह जी, DCF चेयरमैन धन्यजय सिंह जी राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के कार्यालय प्रभारी ब्रह्मेश शुक्ला जी, श्रीमती अंजू पाठक ,श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती रागिनी सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष जायसवाल, अरविंद सिंह, शुशील सिंह , सुरेंद्र जायसवाल, अमूल्य श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *