आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही स्वीकार नहीं — जिलाधिकारी

आलोक वर्मा जौनपुर,

 

आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही स्वीकार नहीं — जिलाधिकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न अधिकारियों के स्तर पर लंबित एवं निस्तारित शिकायतों की समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी प्राप्त की गयी तथा शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करते हुए आख्या पोर्टल पर अपलोड की जाए। प्राप्त शिकायतों में शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता को निस्तारण के संबंध में अवगत भी कराया जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस पोर्टल के संबंध में अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का समाधान तथ्यों एवं स्थलीय सत्यापन के आधार पर किया जाए तथा शिकायतों का भविष्यगामी निस्तारण ना किया जाये।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को विशेष रुचि लेकर शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य को त्वरित न्याय एवं राहत प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *