यूपी के हेड साहब को CBI ने बीच दफ्तर से सफेद कार में बैठाकर उठाया

ब्यूरो,

यूपी के हेड साहब को CBI ने बीच दफ्तर से सफेद कार में बैठाकर उठाया

सोचिए जो अधिकारी पूरे उत्तर प्रदेश के डाकघर निर्माण कार्यों का मालिक हो, वह ₹20 लाख की घूस के लिए इतना अंधा हो जाएगा? प्रयागराज के सिविल लाइंस प्रधान डाकघर में गुरुवार को फिल्मी अंदाज में CBI की टीम कई गाड़ियों से पहुंची। वहां करोड़ों का बिल रोकने वाले XEN आशीष अग्रवाल जैसे ही ठेकेदार से ₹1.5 लाख की पहली किस्त ले रहे थे, वैसे ही CBI ने उन्हें दबोच लिया। साहब के रसूख का अंदाजा इस बात से लगाइए कि इनका केबिन प्रयागराज में है और तार सीधे दिल्ली से जुड़े हैं। फिलहाल सुलेम सराय स्थित उनके आलीशान घर पर कागजात खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *