विश्व पर्यावरण दिवस पर RRR सेंटर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ब्यूरो,

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर RRR सेंटर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लखनऊ।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर” सपोर्ट फॉर इम्प्लीमेंटेशन एंड रिसर्च” संस्था द्वारा संचालित RRR (Reduce, Reuse, Recycle) सेंटर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन तथा पुनः उपयोग (Reuse) एवं पुनर्चक्रण (Recycle) के महत्व पर चर्चा की गई।संस्था के प्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पुराने उपयोगी सामानों के पुनः उपयोग तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
“इस अवसर पर संस्था के निदेशक डा० शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, श्री संजीव प्रधान (पर्यावरण अभियन्ता ) नगर निगम लखनऊ, दिव्या सिंह( कन्सल्टेंट), श्री प्रणव यादव ( कन्सल्टेंट) व संस्था से श्री राजेंद्र वाजपेयी ,श्री इन्द्रसेन वर्मा (प्रोग्राम मैनेजर) सुश्री खतीजा बी (प्रोग्राम मैनेजर) श्रीमती नर्मदा भारती, राहुल राजवंशी, सुश्री रीमा पासवान , सुश्री शबाना परवीन, श्रीमती निर्मला रावत, श्रीमती सुमन रावत, श्रीमती नीतू रावत, श्रीमती रंजीता, मोहम्मद जावेद, मनोज कुमार एवं महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *