ब्यूरो,
भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड के अनुमोदन बाद ताजा राज्यसभा चुनाव के लिए पांच राज्यों के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी
भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड के अनुमोदन बाद ताजा राज्यसभा चुनाव के लिए पांच राज्यों के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मध्य प्रदेश से अपने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को बड़ा मौका देते हुए मैदान में उतारा है। उनके साथ रजनीश अग्रवाल को भी राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है।राजस्थान में पार्टी ने इस बार केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट देने से इनकार कर दिया है। उनकी जगह डॉक्टर अलका गुर्जर और डॉक्टर सतीश पूनिया को मैदान में उतारा गया है। बीजेपी की इस सूची में अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी गई है। गुजरात, अरुणाचल, मणिपुर और ओडिशा के उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान हुआ है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा थी, लेकिन वसुंधरा की जगह पार्टी ने अल्का गुर्जर को चुना है। गुजरात से राजूभाई शुक्ला और मुकेशभाई राठवा को टिकट मिला है. उनके साथ मानसिंह परमार और जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया को भी मौका मिला है।अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक और मणिपुर से ए शारदा देवी के अलावा उड़ीसा उप-चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने देबाशीष सामंतराय को मैदान में उतारा है।