Alok Verma, Jaunpur Bueauro,
9 साल में बिजली”: जौनपुर में मंत्री गिरीश यादव से जनता के सवाल
*जौनपुर, 24 मई 2026:* जौनपुर नगर में बिजली व्यवस्था को लेकर मंत्री गिरीश चंद्र यादव पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि 2017 से विधायक और 2022 से मंत्री होने के बावजूद शहर के कई इलाकों में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि गर्मी में कटौती से काम प्रभावित होता है।
वहीं मंत्री के समर्थकों का तर्क है कि बिजली विभाग सीधे ऊर्जा मंत्री के अधीन आता है। प्रदेश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक यूपी में 6 साल से बिजली दरें नहीं बढ़ीं और RDSS योजना के तहत पूरे प्रदेश में ग्रिड सुधार का काम चल रहा है।
जून 2025 में मंत्री गिरीश यादव ने कहा था कि प्रदेश सरकार ने 9 साल में विकास का कीर्तिमान बनाया है। विपक्ष अब मांग कर रहा है कि मंत्री अपने कार्यकाल में जौनपुर नगर के लिए कराए गए बिजली कार्यों की लिस्ट जारी करें।