वायरल ऑडियो को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का पलटवार

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

वायरल ऑडियो को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का पलटवार

“राजनीतिकसाजिश के तहत छवि खराब करने की कोशिश”

जौनपुर। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो प्रकरण को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने विपक्ष और कुछ लोगों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार और संगठन की मजबूती से घबराए लोग उनकी छवि खराब करने के लिए सुनियोजित साजिश कर रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक निजी बातचीत के छोटे हिस्से को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, ताकि राजनीतिक माहौल खराब किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर संगठन को बदनाम करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

अजीत प्रजापति ने कहा कि भाजपा हमेशा कानून और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करती है। यदि किसी व्यक्ति को कोई शिकायत है तो वह कानूनी प्रक्रिया का पालन करे, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया ट्रायल करना गलत है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच काम कर रहे हैं और इसी वजह से विपक्ष मुद्दाविहीन होकर व्यक्तिगत आरोपों की राजनीति कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि वायरल ऑडियो को लेकर कई तथ्यों को जानबूझकर छिपाया जा रहा है और केवल एक पक्ष को सामने लाकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

उधर भाजपा समर्थकों ने भी सोशल मीडिया पर जिलाध्यक्ष के समर्थन में अभियान शुरू कर दिया है। समर्थकों का कहना है कि संगठन को बदनाम करने के लिए यह पूरा विवाद खड़ा किया गया है।

फिलहाल मामले को लेकर जिले की राजनीति गर्म है। प्रशासनिक स्तर पर भी पूरे प्रकरण पर नजर रखी जा रही है, जबकि वायरल ऑडियो की स्वतंत्र तकनीकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *