Bueauro,
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर में कई चौराहों व सड़कों के पुराने नाम बहाल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की चीफ मिनिस्टर मरियम नवाज़ ने शहर में कई चौराहों व सड़कों के पुराने नामों को बहाल कर दिया है। इस्लामपुरा का नाम कृष्णनगर, सुन्नतपुरा का नाम संतनगर, मौलाना जफ़र चौक का नाम लक्ष्मी चौक और बाबरी मस्जिद चौक का नाम जैन मंदिर चौक रख दिया है। मरियम नवाज़ ने कहा कि ये पुराने नाम हमारी विरासत का हिस्सा हैं इसलिए इन्हें बहाल किया जा रहा है।