देश के वकीलों और युवाओं पर सीजेआई की गंभीर टिप्पणी

ब्यूरो,

देश के वकीलों और युवाओं पर सीजेआई की गंभीर टिप्पणी

भारत के सीजेआई सूर्यकांत ने आज एक मामले की सुनवाई करते हुए देश के वकीलों और युवाओं पर गंभीर टिप्पणी की है। CJI सूर्यकांत ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं को कहा कि समाज के पैरासाइट पहले से ही सिस्टम पर हमला कर रहे हैं और आप उनके साथ हाथ मिलाना चाहते हैं? वह बोले “ऐसे युवा हैं जो कॉकरोच की तरह हैं, जिन्हें नौकरी नहीं मिलती और पेशे में कोई जगह नहीं है। उनमें से कुछ मीडिया बन जाते हैं, कुछ सोशल मीडिया, कुछ RTI एक्टिविस्ट, कुछ अन्य एक्टिविस्ट बन जाते हैं और हर किसी पर हमला शुरू कर देते हैं”।
CJI ने इसी मामले में कहा”मैं कुछ मामले का इंतजार कर रहा हूं.मैं दिल्ली के ज्यादातर लोगों की LLB डिग्रियों की जांच सीबीआई से करवाना चाहता हूं। हजारों ऐसे फर्जी लोग हैं जो काले कोट पहने घूम रहे हैं। मुझे उनकी डिग्रियों की सच्चाई पर गंभीर संदेह है। शायद सीबीआई को कुछ करना पड़ेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *