आलोक वर्मा, जौनपुर, ब्यूरो,
16 साल बाद भारत छोड़ रही हैं मंदाना करीमी, कहा- ‘सेकंड होम’ छोड़ने का दुख
एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भारत छोड़ने का फैसला लिया है। 16 साल तक भारत में रहने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “अपने दूसरे घर को पीछे छोड़ रही हूँ।”
मंदाना ने कहा कि भारत ने उन्हें पहचान और प्यार दोनों दिया है, लेकिन अब वे करियर के लिए दूसरे देश में शिफ्ट हो रही हैं। फैंस ने कमेंट में उन्हें शुभकामनाएं दीं।