राजस्व कार्यों में लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक निलंबित

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

राजस्व कार्यों में लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक निलंबित

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर के राजस्व निरीक्षक रमेशचंद्र कुरील को निलंबित कर दिया।
समीक्षा के दौरान धारा-24 की पैमाइश से जुड़े 139 प्रकरण और पत्थरगड्डी के 84 मामले लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की।
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *