बारात में आए डीजे की तेज आवाज के चलते मुर्गियों की मौत

ब्यूरो,

बारात में आए डीजे की तेज आवाज के चलते मुर्गियों की मौत

 

Saharanpur…

सुल्तानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां बारात में आए डीजे की तेज आवाज के चलते मुर्गियों की मौत हो गई. पीड़ित पोल्ट्री फार्म संचालक ने पुलिस से गुहार लगाई तो पुलिस ने खुद ही मामले का संज्ञान लेकर आरोपी डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

साबिर अली की मुर्गियां मरी

दरअसल ये मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव से सामने आया है. इसी गांव के रहने वाले बब्बन विश्वकर्मा की बेटी का बीते 25 अप्रैल को विवाह था. गांव में कुड़वार थाना क्षेत्र के राम भद्र पुरवा गांव से बारात आई हुई थी. इसी दौरान गांव के साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के सामने से तेज आवाज में डीजे निकला तो पोल्ट्री फार्म में अफरा तफरी मच गई.
पोल्ट्री फार्म संचालक का दावा है कि डीजे की तेज आवाज के चलते मुर्गियां दहशत में आ गई, जिसमें 140 मुर्गियों ने दम तोड़ दिया. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *