किताब ख़रीद की हो सीबीआई जाँच: फ़ैसल हसन तबरेज

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

किताब ख़रीद की हो सीबीआई जाँच: फ़ैसल हसन तबरेज

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 5 वित्तीय वर्ष में लगभग 33 करोड़ रुपये की किताब खरीदी है, लेकिन ये किताबें बच्चों को पढ़ने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाई हैं. वहीं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने अपने पिता द्वारा लिखी गई किताबों की हजारों प्रतियां केंद्रीय पुस्तकालय में मंगाई है. इस पूरे मामले पर राजभवन द्वारा विश्वविद्यालय से आख्या मांगी गई है.उक्त जानकारी निजी समाचार चैनल व मीडिया के माध्यम से मिली उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व o वीर बहादुर सिंह जी के आदेश व पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह जी के प्रयास से स्थापित जौनपुर का गौरव जो विगत वर्षों से भ्रष्टाचार्य का चारा गाह बन चुका है इस घटना पर तत्काल राज्यपाल महोदय को संज्ञान में लेकर इसकी जाँच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए ताकि सरकार की सह पर धन का बन्दर बाट पर शामिल आरोपियों पर निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए काँग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने यह माँग महामहिम से की है ताकि महापुरुषों के सपनों पर कोई भी भ्रष्टाचार न कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *