सड़क चौड़ीकरण से राहगीर परेशान 

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

सड़क चौड़ीकरण से राहगीर परेशान 

जौनपुर में हौज से कुल्हनमऊ तक सड़क का चौड़ीकरण का कार्य जारी है बड़े बड़े बोल्डर किनारे डालकर बीच मे डिवाइडर बना दिया गया है। जब कोई बड़ा वाहन गुजरता है तब साइकिल मोटरसाइकिल वाले हड़बड़ाहट में किनारे पड़े बोल्डर की तरफ जाते है जिससे गिरकर चोटिल भी हो जाते है।
इसमें भी कुल्हनमऊ हाइवे से नईगंज तक की स्थिति बहुत दयनीय है इस भर ट्रैफिक का भारी दबाव भी है,बदलापुर व मछलीशहर का पूरा ट्रैफिक इसी रास्ते से गुजरता है स्कूली बच्चों से लेकर ड्यूटी वाले और बड़े बुजुर्ग तक इस रास्ते पर अपनी जान जोखिम में डालकर चलते है,इस पर प्रतिदिन छोटी बड़ी दुर्घटनाये हो रही हैं। प्रशासन मौन है ठेकेदार को अपने कमीशन की चिंता है,विकास का दम्भ भरने वाले जनप्रतिनिधि भी उसी रास्ते से प्रोटोकाल लेकर निकल जाते है लेकिन किसी को आमजनमानस की कोई चिंता नही है।
#प्रश्न यह है कि क्या तकनीकी या कागजी अड़चने मानव जीवन से ज्यादा मायने रखती है ?
क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना के इंतज़ार में है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *