आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
एडिशनल सीपी प्रयागराज अजयपाल शर्मा बंगाल चुनाव के ऑब्जर्वर नियुक्त
प्रयागराज के एडिशनल सीपी अजयपाल शर्मा इन दिनों बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर बनाकर भेजे गए हैं।
यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल शर्मा ने टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान को कहा- अगर जनता को डराया या धमकाया तो अच्छे से खबर ली जाएगी। फिर रोना-पछताना मत।
असल में अजय पाल शर्मा को बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने ऑब्जर्वर बनाए हैं। जहांगीर के खिलाफ वोटरों को डराने की शिकायत मिली थी, इसके बाद अजय पाल SSB, FST, QRT की टीम के साथ छापेमारी की थी।
अजय पाल के 18 सेकण्ड और 15 सेकण्ड के दो वीडियो सामने आए हैं। उसमें वह कह रहे, बार-बार जो खबरें आ रही है कि उसके लोग धमका रहे हैं तो फिर अच्छे से खबर लेंगे। अजय पाल ने स्थानीय एसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि नियम के विरुद्ध जहांगीर के घर पर 14 पुलिसकर्मी क्यों तैनात हैं, Y कैटेगरी में तो 10 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर होते हैं।