ब्यूरो,
दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर की फ्लाइट का इंजन फेल, आग भी लगी; 6 यात्री घायल
दिल्ली एयरपोर्ट से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां स्विस एयर की एक फ्लाइट का इंजन फेल हो गया, इससे आग भी लग गई. इस हादसे में 6 यात्रियों के घायल होने की बात सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह SWISS एयर की दिल्ली से ज्यूरिख जा रही फ्लाइट LX 147 का इंजन फेल गया. इस हादसे के बाद विमान में सवार 6 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना तब हुई, जब विमान में सवार सभी लोगों को IGIA के रनवे पर इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल करके बाहर निकालना पड़ा.
बताया जाता है कि Airbus A330 विमान रात करीब 1:08 बजे उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी उसका पहला इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई. इस घटना पर SWISS एयर का बयान भी सामने आया है. जिसमें कहा गया, “हमें दिल्ली में फ्लाइट LX147 से जुड़ी एक घटना की जानकारी मिली है. इस घटना में शामिल विमान Airbus A330 है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर HB-JHK है. SWISS ने एक टास्क फ़ोर्स का गठन किया है. विमान में 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे.”