बुलंदशहर के खुर्जा में ‘बर्थडे’ पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद फायरिंग में तीन युवकों की मौत

बुलंदशहर के खुर्जा में ‘बर्थडे’ पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद फायरिंग में तीन युवकों की मौत

बुलंदशहर:जिले के खुर्जा में एक जिम में चल रही ‘बर्थडे पार्टी’ में हुई फायरिंग में तीन युवकों की मौत हो गई. पार्टी के दौरान मामूली विवाद अचानक खूनी खेल में बदल गया और तीन युवकों के सिर में गोली मार दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है.
एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ‘बर्थडे पार्टी’ के दौरान फायरिंग में तीन युवकों को गोली लगी है. पुलिस टीम पहुंची और तीनों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया है,
एसपी ग्रामीण ने बताया कि तीनों की पहचान मनीष सैनी (25) आकाश सैनी (24) और अमर दीप (25) के रूप में हुई है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं. परिजनों ने नामजद तहरीर दी है. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *