ब्यूरो,
रामपुर में चलती ट्रेन में 7 लाख की लूट, गन पॉइंट पर कर्मचारियों को बनाया निशाना, फायरिंग कर बदमाश फरार
रामपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े चलती ट्रेन में बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना में हथियारबंद बदमाशों ने गन पॉइंट पर एक व्यापारी के कर्मचारियों से करीब 7 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई और पूरे रेलवे सिस्टम में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए,
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित सिंह कॉलोनी निवासी मंदीप सिंह की स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। उनके कर्मचारी ऋतिक मंडल और साहब सिंह बुधवार सुबह करीब 10 बजे दुकान की नगदी लेकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। दोनों कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ बड़ी रकम लेकर सफर कर रहे थे, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में उनके साथ इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी,