ब्यूरो,
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड की है। आज सुबह लुधियाना में उनके घर में ईडी की टीम पहुंची और बाहर केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया है। मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास और अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी. इस कार्रवाई को AAP ने तानाशाही बताया है, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा ”मोदी सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। अब ये लोकतांत्रिक व्यवस्था का दिखावा भी नहीं कर रहे, तानाशाही डिक्लेयर कर दी है। पश्चिम बंगाल में जो ईडी के साथ होता है वो सही ही होता है फिर तो।”