अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के लिए भी होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की बात कही

ब्यूरो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के लिए भी होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की बात कही

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के लिए भी होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की बात कही है. उन्होंने कहा कि चीन भी इस बात से खुश है कि मैं होर्मुज जलडमरूमध्य हमेशा के लिए खोल रहा हूं. उन्होंने दावा किया कि चीन इस बात से सहमत है कि वो ईरान को हथियार नहीं भेजेगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि जब वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे तो वे उन्हें गले लगा लेंगे. उन्होंने कहा कि ये काम लड़ाई-झगड़े से बेहतर है, हालांकि उन्होंने चीन को चेतावनी भी दी और कहा कि अमेरिकी लड़ने में भी बहुत माहिर हैं, कहीं भी और कभी भी. ट्रंप का यह बयान उनके चीन दौरे से ठीक पहले आया है.

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा,”चीन इस बात से बहुत खुश है कि मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को हमेशा के लिए खोल रहा हूं. मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं-और पूरी दुनिया के लिए भी. ऐसी स्थिति दोबारा कभी नहीं आएगी. वे इस बात पर सहमत हो गए हैं कि वे ईरान को हथियार नहीं भेजेंगे. जब मैं कुछ हफ्तों में वहां पहुंचूंगा, तो राष्ट्रपति शी मुझे बहुत जोर से गले लगाएंगे. हम मिलकर बहुत समझदारी से और बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं! क्या यह लड़ाई-झगड़े से कहीं बेहतर नहीं है??? लेकिन याद रखना, अगर जरूरत पड़ी तो हम लड़ने में भी बहुत माहिर हैं—किसी और से कहीं ज़्यादा बेहतर!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *