अमेरिकी संसद में ट्रंप की ईरान युद्ध नीति पर टकराव

ब्यूरो,

अमेरिकी संसद में ट्रंप की ईरान युद्ध नीति पर टकराव

अमेरिका में ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान को लेकर राजनीति तेज हो गई है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (सीनेट) ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर सैन्य हमले जारी रखने के अधिकार को सीमित करने के उद्देश्य से लाए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
डेमोक्रेट टिम केन और रिपब्लिकन रैंड पॉल द्वारा पेश किए गए इस द्विदलीय विधेयक में यह प्रावधान था कि जब तक कांग्रेस इस अभियान को अधिकृत नहीं करती, तब तक ईरान के खिलाफ शत्रुता से अमेरिकी सेनाओं को वापस बुलाना अनिवार्य होगा।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले रोकने के प्रस्ताव को बहुत कम अंतर से खारिज कर दिया। गुरुवार को हुए मतदान में प्रस्ताव के पक्ष में 212 वोट पड़े, जबकि 219 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया। अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता, तो ट्रंप प्रशासन को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकनी पड़ती, जब तक कि कांग्रेस इसकी अनुमति न देती। यह लगातार दूसरा दिन है जब अमेरिकी संसद में ऐसा प्रस्ताव गिरा है। इससे पहले सीनेट में भी इसी तरह का प्रस्ताव 47-53 मतों से खारिज हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *