तेहरान के पास ”11 बमों के बराबर परमाणु सामग्री” के लिए पर्याप्त उच्च संवर्धित यूरेनियम मौजूद: व्हाइट हाउस

ब्यूरो,

तेहरान के पास ”11 बमों के बराबर परमाणु सामग्री” के लिए पर्याप्त उच्च संवर्धित यूरेनियम मौजूद: व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि तेहरान के पास ”11 बमों के बराबर परमाणु सामग्री” के लिए पर्याप्त उच्च संवर्धित यूरेनियम मौजूद है। साथ ही कहा कि हालिया वार्ताओं के निष्कर्षों ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ईरानी परमाणु ठिकानों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू करने के निर्णय को प्रभावित किया।

ईरान के साथ हालिया वार्ताओं से परिचित एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा, तेहरान के पास वर्तमान में कई ठिकानों पर लगभग 10,000 किलो संवर्धित यूरेनियम है, जिसमें 460 किलो 60 प्रतिशत शुद्धता तक संवर्धित यूरेनियम शामिल है।

इसे उन्होंने हथियार-ग्रेड के बेहद करीब बताया। वहीं, दो अधिकारियों ने दावा किया कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख घटकों को संरक्षित करते हुए कूटनीति में देरी कर रहा था। बातचीत के दौरान बार-बार विस्तृत प्रस्ताव पेश करने से परहेज किया और ऐसा प्रतीत हुआ कि वे समय पाने के लिए यह कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *