Alok Verma, Jaunpur Bueauro

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण
जौनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, श्री कुँवर अनुपम सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। एसएसपी महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध कैंटीन, जलपान गृह, यातायात शाखा सहित विभिन्न कार्यालयों और बैरेक का निरीक्षण किया गया। उन्होंने साफ-सफाई और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर वातावरण मिल सके।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन परिसर में हो रहे नए निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। कार्य को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने की हिदायत दी गई।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) गोल्डी गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर श्री देवेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक जौनपुर तथा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।