गोरखपुर:अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस में टीटीई पर युवती से दुष्कर्म का आरोप

ब्यूरो,

गोरखपुर:अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस में टीटीई पर युवती से दुष्कर्म का आरोप

अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस में टीटीई पर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि भीड़ अधिक होने के कारण टिकट नहीं ले सकी और एसी कोच में चढ़ गई थी। इसी दौरान टीटीई ने सीट दिलाने के बहाने उसे फर्स्ट एसी के केबिन में ले जाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर कार्रवाई की धमकी दी।

बताया जा रहा है कि घटना रविवार रात इंदारा और देवरिया के बीच हुई। पीड़िता ने डायल-112 पर सूचना देने के बाद गोरखपुर पहुंचकर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसे बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी टीटीई घटना के बाद देवरिया में ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए जीआरपी की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *