भाजपा MLC विजय बहादुर पाठक ने विधान परिषद में उठाया मुद्दा.

ब्यूरो,

भाजपा MLC विजय बहादुर पाठक ने विधान परिषद में उठाया मुद्दा.

आज सदन में नियम ११० के अंतर्गत शहरों अतिक्रमण और जाम से होने वाली कठिनाई के निस्तारण का विषय को उठाया, सभापति जी ने सरकार को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश के साथ विषय को भेजा
सरकार की नितियों के चलते तेजी से शहरी विकास हो रहा है, राज्य सरकार की नितियों के कारण स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा की रैंकिंग में राज्य सरकार के कई जनपद आये है। सहज स्वाभाविक है कि तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण के कारण अतिक्रमण के भी मामले बढ़े है। जिसके कारण शहरी यातायात से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, मा० मुख्यमंत्री जी लगातार इस ओर ध्यान देते इसके निस्तारण के निर्देश दे रहे है, फिर भी अभी इस क्षेत्र में और काम किए जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री जी ने शहरों को अतिक्रमण से मुक्त करने की योजना मे पहल करते हुए माडल वेन्डिंग जोन बनाए जाने के लिए निकायों को निर्देश दिए है कई स्थानों पर यह कार्य तीव्र गति से हो भी रहा है किन्तु इसमें आशातीत सफलता नही मिल पा रही है। कारण है स्थानीय निकाय द्वारा लापरवाही। प्रदेश के नगर निगम गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, बरेली, अलीगढ़, मेरठ समेत लगभग सभी नगर निगमों के चौराहे अतिक्रमण की भेंट चढ़ रहे है, नतीजा शहर अतिक्रमण से ग्रस्त हो गए है। अगर हम अकेले लखनऊ की बात करे तो विभूति खण्ड इलाके को छोड़कर कही ऐसा होता प्रतीत नही हो रहा है। राज्यभर में टाउन वेन्डिंग कमेटी (टी०वी०सी०) बनाई गई जिसकी नगर निगम अधिनियम के तहत हर महिने बैठक होनी चाहिए। किन्तु स्थिति यह है कि अकेले लखनऊ नगर निगम की स्थिति है कि लगभग 10 महिने से बैठक ही नही हुई। इस टी०वी०सी० में 40 सदस्य होते है अधिकारियों के अतिरिक्त पार्षद, रेहड़ी पटरी दुकानदार, बड़े प्रतिष्ठानों के दुकानदार, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग, लोकनिर्माण, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि, विद्युत विभाग, आवास विकास और डूडा के प्रतिनिधि इसके सदस्य होते है। अगर इस समिति के सक्रिय किया जाये और नियमित इसकी बैठके कर कार्य किया जाए, तो जहां एक ओर शहर अतिक्रमण से मुक्त होगा वहीं नागरिकों को सुविधाएं मिलेगी और आवागमनं व्यवस्थित होगा।

अतः लोक महत्व के इस आविलम्बनीय विषय शहरों के अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने के लिए टाउन वेन्डिंग कमेटी की नियमित बैठकें और सक्रिय किये जाने चर्चा/वक्तव्य की मांग करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *