आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

प्रदेश के संसद में पहली बार किसी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत 10वां बजट
उत्तर प्रदेश के संसदीय इतिहास में पहली बार यह अवसर आया है कि किसी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 10वां बजट लगातार प्रस्तुत किया जा रहा हो, अभी तक कोई भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में ऐसा अवसर नहीं आया है।
11 फरवरी को उनके कार्यकाल का 10वां बजट पेश किया जाएगा, संभवतः उत्तर प्रदेश यह उपलब्धि प्राप्त करेगा कि वह 9 लाख करोड़ रूपए का आंकड़ा भी पार करेगा, जो उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार संभव हो रहा होगा।
योगी जी ने अपनी टीम को जन कल्याण, विकास और वित्तीय अनुशासन पर ध्यान देने को कहा है।
युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों के लिए यह बजट महत्वपूर्ण हो सकता है। सड़क, पुल, शहरों की विकास और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा।