ब्यूरो,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत – पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का श्रेय लेते हुए किया बड़ा दावा
USA…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का श्रेय लेते हुए बड़ा दावा किया है.
उन्होंने न केवल खुद को ‘नोबेल शांति पुरस्कार’ का सबसे बड़ा हकदार बताया, बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि ट्रंप की वजह से करोड़ों लोगों की जान बची.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैंने 8 युद्ध सुलझाए. उनमें से कुछ, जो बस शुरू होने ही वाले थे जैसे भारत और पाकिस्तान, जहाँ पहले ही 8 जेट गिराए जा चुके थे. मैंने इसे बिना परमाणु हथियारों के बहुत जल्दी रूकवा दिया. मुझे इतिहास में मेरे अलावा कोई ऐसा नहीं लगता जिसे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए; किसी और ने युद्ध नहीं सुलझाए. राष्ट्रपति पुतिन ने मुझे फ़ोन किया, और उन 2 युद्धों के बारे में बताया जिन्हें वह 10 साल से रोकना चाहते थे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यहाँ आए और उन्होंने सार्वजनिक बयान दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान और भारत से जुड़े एक करोड़ लोगों की जान बचाई। वह युद्ध बहुत भयंकर होने वाला था.”..